स्मार्ट योजना
कौन सी सरकारी योजना आपके काम की है, यहाँ देखें या सुनें। आवेदन में मदद चाहिए तो हमें बताएं।
किसान
पीएम किसान सम्मान निधि
साल में ₹6,000 सीधे बैंक खाते में। राज्य की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि अलग से।
आवेदन: ई-मित्र / पीएम किसान पोर्टल
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
ओला, सूखा या बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मुआवज़ा।
आवेदन: बैंक / ई-मित्र
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)
खेती के लिए कम ब्याज पर लोन।
आवेदन: बैंक
पीएम-कुसुम
खेत में सोलर पंप लगाने पर सब्सिडी।
आवेदन: राज किसान साथी पोर्टल
तारबंदी योजना
आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए तारबंदी पर सब्सिडी।
आवेदन: राज किसान साथी पोर्टल
ड्रिप, स्प्रिंकलर, फार्म पॉन्ड
सिंचाई के साधनों पर सब्सिडी।
आवेदन: राज किसान साथी पोर्टल
मृदा स्वास्थ्य कार्ड
खेत की मिट्टी की मुफ़्त जाँच।
आवेदन: कृषि पर्यवेक्षक
पशुपालन
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना
एक पशु का मुफ़्त बीमा, कोई प्रीमियम नहीं। मृत्यु पर ₹40,000 तक। जनआधार ज़रूरी।
आवेदन: पशु चिकित्सालय / ई-मित्र
पशु किसान क्रेडिट कार्ड
गाय, भैंस, भेड़, बकरी पालन के लिए लोन।
आवेदन: बैंक
मुख्यमंत्री गोपाल क्रेडिट कार्ड
पशुपालकों को बिना ब्याज का छोटा लोन।
आवेदन: सहकारी बैंक
राष्ट्रीय गोकुल मिशन / पशुधन मिशन
अच्छी नस्ल, डेयरी, बकरी और मुर्गी पालन पर मदद।
आवेदन: पशुपालन विभाग
शिक्षा और बेटियाँ
लाडो प्रोत्साहन योजना
बेटी को जन्म से पढ़ाई पूरी होने तक 7 किस्तों में ₹1.5 लाख।
आवेदन: सरकारी अस्पताल / आंगनवाड़ी
सुकन्या समृद्धि योजना
10 साल से छोटी बेटी के नाम ऊँचे ब्याज वाला बचत खाता।
आवेदन: डाकघर / बैंक
गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन
10वीं, 12वीं में अच्छे अंक लाने वाली बेटियों को इनाम।
आवेदन: स्कूल
कालीबाई भील स्कूटी योजना
मेधावी छात्राओं को स्कूटी।
आवेदन: कॉलेज / ई-मित्र
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ़्त कोचिंग।
आवेदन: SJE पोर्टल
छात्रवृत्ति
राज्य और केंद्र की स्कॉलरशिप।
आवेदन: SJE पोर्टल / NSP
महिलाएँ
राजीविका स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी
समूह बनाकर रोज़गार, ट्रेनिंग और लोन।
आवेदन: राजीविका कार्यालय
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन।
आवेदन: गैस एजेंसी
मातृ वंदना, जननी सुरक्षा
गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद।
आवेदन: आंगनवाड़ी / अस्पताल
बुज़ुर्ग और पेंशन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन
वृद्धावस्था, विधवा, विशेष योग्यजन पेंशन। हर साल सत्यापन ज़रूरी।
आवेदन: ई-मित्र
आयुष्मान वय वंदना कार्ड
70+ उम्र के बुज़ुर्गों का मुफ़्त इलाज।
आवेदन: आयुष्मान ऐप / ई-मित्र
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा
बुज़ुर्गों को तीर्थ यात्रा की सुविधा।
आवेदन: देवस्थान विभाग / ई-मित्र
स्वास्थ्य
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) योजना
जुड़े हुए अस्पतालों में मुफ़्त इलाज।
आवेदन: ई-मित्र / अस्पताल
निःशुल्क दवा और जाँच
सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त दवा और जाँच।
आवेदन: CHC मारोठ
घर, बिजली, पानी
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
पक्का घर बनाने के लिए मदद।
आवेदन: ग्राम पंचायत
पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली
छत पर सोलर पैनल पर सब्सिडी।
आवेदन: pmsuryaghar पोर्टल
जल जीवन मिशन
हर घर नल से पानी।
आवेदन: ग्राम पंचायत / जलदाय विभाग
स्वच्छ भारत मिशन
घर में शौचालय के लिए मदद।
आवेदन: ग्राम पंचायत
युवा और रोज़गार
मुद्रा लोन, PMEGP
अपना काम शुरू करने के लिए लोन।
आवेदन: बैंक
पीएम विश्वकर्मा योजना
कारीगरों को ट्रेनिंग, औज़ार और लोन।
आवेदन: ई-मित्र / CSC
कौशल प्रशिक्षण (RSLDC, PMKVY)
मुफ़्त हुनर ट्रेनिंग।
आवेदन: कौशल केंद्र
राशन और पहचान
खाद्य सुरक्षा योजना
सस्ता या मुफ़्त राशन।
आवेदन: राशन डीलर / ई-मित्र
जनआधार कार्ड
राजस्थान की ज़्यादातर योजनाओं के लिए ज़रूरी।
आवेदन: ई-मित्र
आवेदन में मदद चाहिए?
कागज़ कौन से लगेंगे, कहाँ जाना है, हम बताएंगे।
अपनी पात्रता खुद जाँचें: जन सूचना पोर्टल (राजस्थान) , myScheme (भारत सरकार) . राशि और नियम बदल सकते हैं, आवेदन से पहले ई-मित्र पर पुष्टि करें। अंतिम जाँच: 18 अक्टूबर 2026.